
Noida News : गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को जिले के 11 कोतवाल इधर से उधर कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कुछ और दरोगाओं के भी तबादले किए जाएंगे। इन तबादलों में थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह का तबादला शामिल है, उन्हें आईटी सेल में भेजा गया है।
गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के पीआरओ धर्मप्रकाश शुक्ल को थाना सेक्टर 20 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि थाना सेक्टर 20 के प्रभारी मनोज कुमार को आईटी सेल में भेजा गया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह चाहर को थाना सेक्टर 126 का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को थाना सेक्टर 39 का नया प्रभारी बनाया गया है। थाना प्रभारी सेक्टर 126 सतेंद्र कुमार को आईटी सेल में भेजा गया है।
इसके अलावा थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को भी आईटी सेल में भेजा गया है। उप निरीक्षक विपिन कुमार को थाना नॉलेज पार्क का प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी गिझौड विनित राणा को थाना सेक्टर 142 का प्रभारी बनाया गया है। थाना प्रभारी 142 उत्तम कुमार को आईटी सेल में भेजा गया है। जबकि थाना प्रभारी इकोटेक 1 सरिता मलिक को थाना एक्सप्रेसवे का प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी एच्छर अनुज परमार को थाना प्रभारी इकोटेक 1 बनाया गया है। Noida News