
Noida News: नोएडा की थाना सेक्टर-39 पुलिस ने रविवार को एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के मोबाइल फोन, आभूषण व चोरी का एक एक्टिवा स्कूटी बरामद किया है।
थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा रविवार को निर्माणाधीन गोदरेज अपार्टमेन्ट के सामने सदरपुर गाँव की तरफ जाने वाली सड़क से 5 चोर, आकिल उर्फ अनीश पुत्र इशहाक, आरिफ पुत्र फरीद बनजारा, फिरोज खान पुत्र गुलफाम रांघड़, रिक्की पुत्र बबलू धोबी तथा अमित कुमार पुत्र बालेश कुमार अहरिया को मौके से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद हुए है।
बताया जाता है कि सभी चोर शातिर हैं जो रात में मकानों में घुसकर मोबाइल, जेवरात, नगदी व सामान चोरी करके साथ ले जाते हैं। उक्त चोरों द्वारा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिन पूर्व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिसमें 4 मोबाइल फोन व दो बिछुए, दो चाँदी की अंगूठी चोरी की गई थी। थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा उक्त घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से डाटा एकत्र किया गया। आस-पास के क़रीब 50 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया उनकी फुटेज चेक की गई। बीट पुलिसिंग के माध्यम से लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की प्रभावी चेकिंग की गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस टीम व मैनुअल इंटेलीजेंस व सूचना के आधार पर उक्त चोरों को गिरफ्तार किया गया।
1. आकिल उर्फ अनीश पुत्र इशहाक मनिहार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गोला, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता काशीराम कॉलोनी, सेक्टर-45, नोएडा।
2. आरिफ पुत्र फरीद बनजारा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बरालोकपुर, थाना चोखिया, जिला इटावा वर्तमान पता विशेष का मकान, आर0के0 पब्लिक स्कूल के पास, ग्राम सदरपुर।
3. फिरोज खान पुत्र गुलफाम रांघड़ उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सालेहपुर, थाना गुलावटी, बुलंदशहर वर्तमान पता खजूर कॉलोनी, थाना सेक्टर-39, नोएडा। 4. रिक्की पुत्र बबलू धोबी उम्र 22 वर्ष निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, बरेली वर्तमान पता गली नं0 45, बीरू यादव का मकान, खजूर कॉलोनी, थाना सेक्टर-39, नोएडा।
5. अमित कुमार पुत्र बालेश कुमार अहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम आलम नगर, थाना बहादुरगढ़, जिला हापुड, वर्तमान पता गली नं0 44, खजूर कॉलोनी, थाना सेक्टर-39, नोएडा।