
Noida News: थाना सेक्टर-126 नोएडा क्षेत्रांतर्गत चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 12 घंटे में ढूंढ निकाला। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि आज बीती रात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर से काले रंग की एक हीरो स्पेलेंडर बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना बाइक स्वामी द्वारा थाना सेक्टर-126 में दी गई। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया।
गठित टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों का डाटा लेकर उनके बारे में जानकारी एकत्र की गई। बीट पुलिसिंग के माध्यम से लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की प्रभावी चेकिंग की गई।
पुराने अपराधियों का डोजियर चेक किया गया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस टीम व मैनुअल इंटेलीजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर 12 घंटे के भीतर चोरी हुई बाइक को तलाश लिया।
पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले अभियुक्त दिनेश उर्फ दीनू को थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम असगरपुर, पुश्ता कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया गया है।