
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा इन दिनों गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए शातिर बदमाशों पर जमकर हंटर चलाया जा रहा है। उनके द्वारा न केवल शातिर माफियाओं को जेल भेजा जा रहा है, बल्कि आर्थिक रुप से भी उनकी कमर तोड़ने का काम नोएडा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गैंगस्टर सुदेश उर्फ टिल्लू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर की करीब 2 करोड रुपये की कोठी को जब्त किया है।
मीडिया सेल प्रभारी बताया कि मूल रूप से ग्राम चांदनेर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ निवासी सुदेश उर्फ टिल्लू के खिलाफ थाना बादलपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की विवेचना बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत द्वारा की जा रही थी। विवेचना के बाद थाना प्रभारी ने चलानी रिपोर्ट दी थी। विशेष न्यायालय (अपराध जनहित संपत्ति अधिनियम) पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगस्टर सुदेश उर्फ टिल्लू की संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश दिए थे।
Read More - Noida News : कलियुगी भाई ने तोड़ दी मान मर्यादा, कर दी बुआ की बेटी की जिंदगी बर्बादबिसरख पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सुदेश की ग्राम चांदनेर जनपद हापुड़ में बनी कोठी का अधिग्रहण कर लिया है। अधिग्रहण की गई कोठी की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस बदमाशों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम कर रही है। शातिर बदमाशों व गैंगस्टर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनके द्वारा अवैध रूप से बनाई गई चल अचल संपत्ति का अधिग्रहण किया जा रहा है। Noida News