
Noida News (चेतना मंच)। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के पत्रकारों ने शिरकत की।
सेक्टर-37 स्थित गोल्फ कोर्स में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने उपस्थित सभी पत्रकारों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है। साथ ही पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर सामंजस्य भी स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार स्वस्थ सामाजिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वह खबरों को लेकर संवेदनशीलता बरतें। होली मिलन कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रविशंकर छवि, डीसीपी हरिश्चंद्र, डीसीपी रामबदन सिंह, डीसीपी साद मियां खान, डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव, डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी, एसीपी रजनीश वर्मा, सुशील कुमार, मीडिया सेल प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, मोहम्मद आजाद, अरविंद उत्तम, दिनेश शर्मा, युसूफ सैफी, दानिश अजीज, अमित चौधरी, हिमांशु शुक्ला, पंकज पाराशर, रिंकू यादव, देवदत्त शर्मा,हरवीर चौहान, सुरेश चौधरी, सुमन चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, संजीव उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में शहर के मीडिया कर्मी मौजूद थे।