Noida News:बाजारों में चलाया पुलिस ने चेकिंग अभियान
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:16 AM
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार एसीपी-2 रजनीश वर्मा द्वारा संवेदनशील स्थानों, बाजारों, सेक्टर-57, सेक्टर-58 व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च कर चलाया गया चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार एसीपी-2 नोएडा रजनीश द्वारा द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-58 के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुये संवेदनशील स्थानों, बाजारों, सेक्टर-57, सेक्टर-58 व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
पैदल मार्च के दौरान उनके द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की भी चेकिंग करते हुए ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी नागरिकों से त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों में भीड़भाड़ होने के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध लोगों के प्रति सचेत रहने व तत्काल पुलिस को सूचित करने तथा कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई।