
Noida News (चेतना मंच)। थाना फेस 3 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश पिछले 6 साल से वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ लूट व अन्य अपराधिक आदि मामलों के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
सेंट्रल जोन के एडीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ सेक्टर 71 में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भाग निकला। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब बाइक सवार का पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान नेमपाल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम रजवाना थाना जुनावई जनपद संभल के रूप में हुई। इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बरामद स्प्लेंडर बाइक भी आरोपी ने दिल्ली के थाना अशोकनगर क्षेत्र से चोरी की थी। एडीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया नेमपाल थाना फेस 3 क्षेत्र से वाहन चोरी के मामले में पिछले 6 साल से वांछित चल रहा था। इसके अलावा वह थाना जुनावई से भी वांछित चल रहा है। वांछित चलने के कारण इस पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि नेमपाल शातिर बदमाश है और इस पर जनपद गौतमबुद्धनगर व जनपद संभल में करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ग्रेटर नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी के 7 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास से इंदल राय को गिरफ्तार किया। तलाशी में इसके पास से 7 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि सभी मोबाइल फोन चोरी के हैं।
थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़ा गया लोगो के घरों,मेट्रो स्टेशन व बस अड्डे पर मोबाइल फोन चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने गत दिनों सेक्टर 16 स्थित झुग्गियों से चार मोबाइल फोन चोरी किए थे। इस संबंध में पीड़ितो ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। Noida News