Noida News : पुलिस पैंथर्स ने नोएडा मीडिया क्लब को 41 रनों से हराया
Noida News
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 01:55 PM
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण के 48वें स्थापना दिवस पर 14 अप्रैल से शुरू नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में चेयरमैन कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आज समापन हो गया।
Noida News
आज फाइनल के मैच में नोएडा पुलिस की टीम नोएडा पैंथर्स ने नोएडा मीडिया क्लब की टीम को 41 रनों से पटखनी देकर नोएडा चेयरमैन कप जीत लिया। सुबह से शुरू हुए मैच में नोएडा पुलिस की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पुलिस पैंथर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए।
इसके जवाब में नोएडा मीडिया क्लब की टीम 10 विकेट खोकर 127 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह पुलिस पैंथर्स ने नोएडा मीडिया क्लब की टीम को शिकस्त दे दी। अभिषेक रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।