Noida News : स्टंट का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:27 PM
Noida News : एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर फॉर्च्यूनर कार सवारों द्वारा स्टंट किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने अभियान चलाकर 6 फॉर्च्यूनर सहित करीब 20 लग्जरी गाडिय़ों के चालान किए हैं।
गत दिनों सोशल मीडिया पर दो फॉर्च्यूनर कार सवार युवकों द्वारा स्टंट किए जाने की वीडियो वायरल हुई थी।
Noida News
13 सेकेंड की वीडियो में तेज गति में आ रही दो फॉर्च्यूनर कार के चालक खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में युवकों के स्टंट की वीडियो बना रहा एक युवक भी दिख रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि है वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के पास का है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर थाना सेक्टर 126 पुलिस ने एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास जाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में फॉर्च्यूनर कार के नंबर नहीं दिख रहे हैं इसके अलावा आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं जिस कारण दोनों फॉर्च्यूनर कार की पहचान नहीं हो पा रही है। आसपास के दुकानदारों व अन्य लोगों के माध्यम से दोनों फॉर्च्यूनर कारों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्टंटबाजों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 6 फॉर्च्यूनर सहित करीब 20 लग्जरी कारों के चालान किए गए। इस अभियान के तहत आगे भी सड़क पर स्टंट करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा।
[video width="540" height="540" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221224-WA0055.mp4"][/video]