
Noida News : नोएडा कमिश्नरी की पुलिस गुंडे, माफिया व बदमाशेां के विरुद्ध सख्त रवैया अपना रही है। यह अलग बात है कि कुछ मामलों में पुलिस क यह सख्ती प्रैक्टिकल की बजाय कागजी खानापूर्ति ज्यादा साबित हो रही है। आपको बता दें कि नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह गुंडों के विरुद्ध लगातार कोई न कोई एक्शन जरुर ले रही हैं।
पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा गुंडा एक्ट के तहत नकी पुत्र आरिफ अली, बब्बर उर्फ बाबर पुत्र बहादुर अली, बहादुर अली पुत्र आरिफ निवासी छोलस थाना जारचा, अशोक कुमार पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम महावड थाना बादलपुर, रवि पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम घोड़ी बछेड़ा थाना दादरी, मोहम्मद पुत्र मोहम्मद मेराज, मोहम्मद मुस्ताक पुत्र मोहम्मद मेराज निवासी झुग्गी झोपड़ी सेक्टर 8 थाना फेस 1, सतीश पुत्र बुध सिंह, शिवम पुत्र सतीश व जितेंद्र पुत्र सतीश निवासी मोहल्ला सल्यान थाना जेवर को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की सीमा से 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। 6 माह की अवधि के दौरान जिले की सीमा में पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि न्यायालय पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर द्वारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत गैंग लीडर मोहित कुमार गोयल की संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश किए गए थे। थाना सेक्टर 24 पुलिस को गैंगस्टर एक्ट की विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी ने अवैध रूप से अर्जित की गई चल संपत्ति, सोने को मुथूट फाइनेंस की सेक्टर 18 की शाखा में जमा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत का गोल्ड व आरोपी की 30 लाख रुपये मूल्य की ऑडी कार को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क कर लिया है।
एडीसीपी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Noida News