Noida News : शाहदरा ड्रेन में ऑक्सीजन बढ़ाकर इसकी बदबू दूर करने की तैयारी!
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:54 PM
Noida News : नोएडा की सुंदरता में कोढ़ साबित हो रहे शाहदरा ड्रेन से उठने वाली दुर्गंध को दूर करने के लिए अब शाहदरा ड्रेन में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-14ए में एक पायलट प्रोजेक्ट लगाने वाला है। प्राधिकरण का यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे पूरे नाले पर आजमाया जाएगा।
Noida News In Hindi
प्राधिकरण के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहदरा ड्रेन में मशीनों के माध्यम से फ्लावर बेड या जलीय पौधों के जरिए पानी का बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) का स्तर बढ़ाया जाएगा। दावा है कि इससे जलीय जीवों और जलीय शैवाल का लाभ पहुंचेगा, जिससे ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे तैयार होने वाले ऑक्सीजन के कारण पानी से उठने वाली बदबू में धीरे-धीरे कमी आएगी।
हायर की जा रही है सलाहकार कंपनी
Noida News : सूत्रों का कहना है कि इसके लिए सलाहकार कंपनी हायर की जा रही है। यह कंपनी सेक्टर-14ए के पास शाहदरा ड्रेन के नाले पर अपना प्रोजेक्ट लगाएगी। प्रोजेक्ट रिपोर्ट आने के बाद यदि सब ठीक रहता है और बीओडी का स्तर बढ़ता है, तो शाहदरा ड्रेन के साथ ही अन्य बड़े नालों में भी इस प्रोजेक्ट का प्रयोग किया जाएगा।
पहले भी लगाए गए थे खुशबूदार पौधे
Noida News : हालांकि इससे पहले भी शाहदरा ड्रेन से उठने वाली बदबू को दूर करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। इसी क्रम में शाहदरा ड्रेन के किनारे खुशबूदार पौधे लगाकर भी दुर्गंध को दूर करने का प्रयास किया गया था। लेकिन यह प्रयास विफल हो गया था।
उम्मीद जताई जा रही है कि शाहदरा ड्रेन में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाकर इससे उठने वाली बदबू को काबू में किया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट की सफलता नोएडा के लिए एक वरदान साबित हो सकती है।
Greater Noida News : ऑटो की सवारी महिला को पड़ी भारी, साफ किए जेवरदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।