
Noida News : आधुनिक सिटी नोएडा में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के तहत सनातन धर्म मंदिर समिति की ओर से नोएडा स्टेडियम में आयोजित होने वाली श्रीरामलीला के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि नोएडा स्टेडियम में सनातन धर्म मंदिर समिति की ओर से हर साल श्रीरामलीला का मंचन किया जाता है। गत वर्षों की भांति इस साल भी श्रीरामलीला का मंचन धूमधाम और भव्य तरीके से किया जाएगा। श्रीरामलीला मंचन को लेकर रविवार को नोएडा स्टेडियम में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्वान पंडितों ने हवन तथा पूजा अर्चना करके विधिवत रुप से भूमि पूजन संपन्न कराया।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा के महानगर महामंत्री गणेश जाटव, कैलाश अस्पताल के सीएमडी बीएस चौहान, टी एन चौरसिया, गोविंद, सुशील भारद्वाज, सुंदर सिंह राणा, भारत विकास परिषद के महासचिव मनोज गुप्ता, अल्पेश गर्ग, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, विकास जैन, कन्हैया गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन, प्रदीप अग्रवाल, विनय शर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता, अमित अग्रवाल, विनय शर्मा, सेक्टर 12 एवरग्रीन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पुनीत शुक्ला, एसके राणा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। Noida News in hindi