Noida News: 5 लाख के लिए विवाहिता को यमलोक भेजने की कर रहे थे तैयारी !
noida news
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:18 AM
Noida News: (चेतना मंच)। दहेज में मायके से 5 लाख रूपये न लाने पर दहेज लोभी ससुरालियों ने महिला की गला घोट कर हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से बचकर निकली महिला ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर 39 में दहेज उत्पीडऩ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारने का किया प्रयास
Noida News: सदरपुर कॉलोनी निवासी सरोज (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 1 फरवरी 2023 को नोएडा में योगेश पुत्र नरेंद्र निवासी गुरुग्राम हरियाणा के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार खासा दान दहेज दिया था। लेकिन इससे योगेश व उसके परिजन संतुष्ट नहीं थे। सरोज के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति योगेश व ससुराल वालों ने उस पर मायके से 5 लाख रूपये लाने का दबाव डालना शुरू कर दिया।
5 लाख रूपये लाने का बना रहे थे दबाव
जब उसने इनकार किया तो उसके साथ आए दिन मारपीट होने लगी। इस बारे में जब उसने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी प्रताडऩा बढ़ती चली गई। सरोज ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 21 जून की शाम को उसके पति योगेश, सास मिथिलेश, ससुर नरेंद्र ने उसे जान से मारने की नियत से पकड़ लिया। इसके बाद उसके पति योगेश ने गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया।
Noida News:आए दिन करते थे मारपीट
इस दौरान जेठ प्रवीण, मनोज देवर, अमित, बुआ सुनीता, जेठानी प्रीति ने भी उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए और किसी ने उसके मायके में फोन कर दिया इसके बाद परिजन उसकी ससुराल पहुंचे और उसे घर ले आए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।