Noida News: प्रमुख सचिव नरेन्द्र भूषण वृक्षारोपण अभियान के नोडल अधिकारी नामित
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:20 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:20 PM
Noida News: जनपद में 22 जुलाई से शुरू हो रहे वृक्षारोपण अभियान के लिए उत्तर प्रदेश अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव नरेन्द्र भूषण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वृक्षारोपण अभियान को लेकर जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने समीक्षा बैठक कर 22 जुलाई से वृक्षारोपण का शुभारंभ करने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बैठक की समीक्षा करते हुए लक्ष्य आवंटित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए उनके विभाग को जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके सापेक्ष गड्ढा खुदान, पौधों की डिमांड शत प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। इस कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Noida News प्रमुख सचिव नरेन्द्र भूषण वृक्षारोपण अभियान के नोडल अधिकारी नामित
उन्होंने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के दौरान प्रात: 6:00 बजे से 1-1 घंटे के अंतराल में निर्धारित प्रारूप पर सूचना प्रेषित करनी है, उसके लिए समस्त विभाग अधिकारी निर्धारित प्रारूप पर विभाग का नाम, नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर, सूचना प्रेषित करने वाले अधिकारी/कर्मचारी का नाम व पदनाम एवं मोबाइल नंबर तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि 1-1 घंटे के अंतराल में शासन की मंशा के अनुरूप सूचना प्रेषित की जा सके। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए सेक्टर अधिकारियों तथा जोनल अधिकारियों की तैनाती कर दी जाए साथ ही जनपद में अति विशेष जनप्रतिनिधियों तथा नामित नोडल अधिकारियों के लिए चयनित वृक्षारोपण स्थलों का विवरण भी निर्धारित प्रारूप पर समय रहते उपलब्ध करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए और जनपद की औद्योगिक इकाई, आरडब्लूए, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
Noida News 22 जुलाई से होगा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी पी.के. श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।Noida News