Noida : नोएडा । नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर तथा उनके टीम की सराहना की। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने प्रियंका का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि नोएडा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता व नेता पार्टी के लिय इसी तरह महनत करते रहेंगे चाहे हमें कितनी बार भी जेल जाना पड़े।
इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,पीसीसी सदस्य फिरे सिंह नागर, महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, महासचिव सोनू खारी, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, संजीव गुर्जर, विकास कुमार, अभिषेक नागर, सचिन तंवर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे