
Noida News: कल (शुक्रवार) से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने तथा उनका तत्काल समाधान करने के लिए गांवों में चौपाल लगाई जाएगी। इस चौपाल में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का बधाई संदेश भी पढक़र सुनाया जाएगा। इस चौपाल का नाम होगा ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ तेज प्रताप मिश्रा ने दी है।
उन्होंने बताया कि आगामी 3 फरवरी को विकासखंड बिसरख की ग्राम पंचायत दरियाई, इस्लामाबाद कल्दा, विकासखंड दादरी की ग्राम पंचायत जारचा, नूरपुर तथा विकासखंड जेवर की ग्राम पंचायत रामपुर बांगर, डुढेरा तथा आगामी 10 फरवरी को विकासखंड बिसरख की ग्राम पंचायत चौना, ऊंचा अमीरपुर, विकासखंड दादरी की ग्राम पंचायत गिर्राजपुर खंडेरा, कोट, विकासखंड जेवर की ग्राम पंचायत मेवला गोपालगढ़ कानीगढ़ी।
इसी प्रकार आगामी 17 फरवरी को विकासखंड बिसरख की ग्राम पंचायत महावड़, बंबावड़, विकासखंड दादरी की ग्राम पंचायत खटाना धीरखेड़ा, उपरालसी, विकासखंड जेवर के ग्राम पंचायत चांचली, भवोकरा तथा आगामी 24 फरवरी को विकासखंड बिसरख की ग्राम पंचायत शादीपुर छिडौली, आकिलपुर जागीर, विकासखंड दादरी की ग्राम पंचायत भोगपुर, कैमराला चक्रसैनपुर तथा विकासखंड जेवर की ग्राम पंचायत मकनपुर खादर, बांजरपुर में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा।