Noida News : बिरला इंस्टीट्यूट में टोस्ट मास्टर्स की ओर से हुआ कार्यक्रम
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:39 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:39 AM
Noida : नोएडा। सेक्टर-1 स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय टोस्ट मास्टर्स की ओर से कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के सभी बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए और एनिमेशन के छात्र-छात्रा के अलावा इंटरनेशनल टोस्ट मास्टर्स कंपनीे के कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य पेश, डिबेट और पैनल डिस्कशन भी हुआ। साथ ही सभी छात्राओं से विनोदी भाषण, शैक्षिक सत्र पर संवाद किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस दौरान बीआईटी के निदेशक डॉ. एसएल गुप्ता, सुपर्णा दत्ता, टोस्ट मास्टर्स की संभागीय निदेशक वंदिता शुक्ला, अंजलि सक्सेना और मीडिया प्रभारी ऋतुराज आदि मौजूद रहे।