
Noida News: मृदा दिवस के अवसर पर नोएडा अथॉरिटी के तत्वावधान में सोमवार की दोपहर इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहां लोगों को मृदा संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया, वहीं दूसरी ओर मिट्टी में लगातार कम हो रहे पोषक तत्वों पर चिंता जाहिर की गई।
मुख्य अतिथि साइंटिस्ट डिवीजन ऑफ सॉयल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमिस्ट्री आई. आर. ए. आई. नई दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉक्टर एनपीएस यदुवंशी ने मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी पर चिंता जाहिर की।
इस दौरान बताया गया कि मिट्टी के महत्व को याद रखने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के तहत संचालित अंतरराष्ट्रीय संगठन आज के दिन मृदा दिवस मनाते हैं। इसका उद्देश्य लोगों का ध्यान मृदा संरक्षण और टिकाऊ प्रबंधन की ओर लाना है। मिट्टी के क्षरण के बारे में जागरूक करना है, जोकि एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है, और आगे आगे बढ़ती ही जा रही है। जिससे मिट्टी की स्थिति में भी गिरावट आ रही है।
उद्योगों द्वारा पर्यावरण मानकों के प्रति लापरवाही, कृषि भूमि के कुप्रबंधन, हद से ज्यादा कूडा होने से मिट्टी की स्थिति खराब से भी बदतर होती जा रही है। इस स्थिति से हम सभी को जागरुक करवाने के लिये नोएडा अथॉरिटी द्वारा मिट्टी के महत्व को याद रखने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के तहत संचालित अंतरराष्ट्रीय संगठन आज के दिन मृदा दिवस मनाते हैं। इसका उद्देश्य लोगों का ध्यान मृदा संरक्षण और टिकाऊ प्रबंधन की ओर लाना है। मिट्टी के क्षरण के बारे में जागरूक करना है, जोकि एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है, जिसे मिट्टी की स्थिति में गिरावट के रूप में जाना जाता है। उद्योगों द्वारा पर्यावरण मानकों के प्रति लापरवाही और कृषि भूमि के कुप्रबंधन से मिट्टी की स्थिति खराब होती जा रही है।
ओ ऐस डी इन्दुशर्मा ने मिट्टी की गिरती गुणवत्ता पर विचार रखे। कार्यक्रम में नोएडा की विभिन्न आर डब्ल्यू ए, ऐओ सोसाइटीज, स्कूल कॉलेज और इंडस्ट्री के लोगों ने भाग लिया। नोएडा अथॉरिटी से राहुल बंसल, गौरव बंसल उपस्थित रहे।