Noida News : दीपावाली पर लोकल फॉर वोकल को दें बढ़ावा : कुच्छल
Noida News: Harassment of traders in the name of GST survey is not tolerated, traders will meet GST commissioner today
भारत
चेतना मंच
19 Oct 2022 04:13 PM
Noida News : नोएडा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नोएडा इकाई ने इस दीपावाली पर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए शहरवासियों से अपील की है। संगठन ने दीपावली पर मिट्टïी और गाय के गोबर से बने दीपक खरीदने के लिए कहा है।
Noida News :
संगठन के अध्यक्ष नरेश कुच्छल व चेयरमैन राम अवतार सिंह ने जारी बयान में व्यापारियों सहित आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस दीपावली को 'लोकल फ़ॉर वोकल' को तरजीह देकर देशी उत्पादों को महत्व दें। लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति भी मिट्टी की बनी हो, तो उसे पूजा के लिए इस्तेमाल करें।
अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने व्यापारियों से अपील की कि दीपावली त्यौहार के मद्देनजर दुकानों के बाहर की जाने वाली साज-सज्जा भीतर तक ही लगाएं जिससे सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने शहर के व्यापारियों की तरफ से कहा की दीपावली रौशनी के महापर्व के साथ आपसी भाईचारा का त्यौहार है। इस मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग करें।