Noida News : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन 30 जुलाई को
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:23 AM
Noida : नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से 30 जुलाई को नोएडा में विशाल व्यापारी कल्याण दिवस प्रांतीय सम्मेलन-2022 का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में 21 जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल ने दी।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के महामंत्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष 21 जिलों में एक साथ केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन का जन्मदिन मनाया गया था। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से राम निवास गोयल विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विमला बाथम अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश, कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष कृषि अनुसंधान विभाग, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, एडीसीपी रणविजय सिंह, जीएनआईओटी के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोहर ज्वेलर्स के एमडी सुधीर सिंगल, प्रियागोल्ड बिस्कुट के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, नोएडा की तमाम संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।
प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में विशाल कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। उसमें विश्वविख्यात हास्य कवि दीपक गुप्ता मंच से आपको गुदगुदाने का काम करेंगे। इससे पहले व्यापारियों को हो रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, मथुरा, हापुड़, हाथरस, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ आदि जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।