Noida News : भारत विकास परिषद का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:23 AM
Noida : नोएडा । भारत विकास परिषद, गौतमबुद्ध शाखा के तत्वावधान में जी एल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेन्ट में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंकज सक्सेना को अध्यक्ष पद, एन के शर्मा को प्रान्तीय महासचिव, विपिन अग्रवाल को प्रान्तीय कोषाध्यक्ष और श्रीमती मुक्ता अग्रवाल को प्रान्तीय महिला संयोजिका के साथ अन्य नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। इसी कार्यक्रम में प्रान्त की 5 शाखाओं ने अघिष्ठापन समारोह में नवीन कार्यकारिणी के लिये शपथ ली। शाखाओं के नाम हैं गौतम बुद्ध नगर शाखा, जानकी बल्लभ शाखा, नवऊर्जा शाखा, वसुन्धरा शाखा, डिबई शाखा।
कार्यकम में मुख्य अतिथि रहे भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय वित मंत्री महेश बाबू गुप्त सम्बोधन दिया गया। गौतम बुद्ध नगर शाखा के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। बतौर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जे आई एम एस, ग्रेटर नोएडा के डायरेक्टर ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता, जी एल बजाज के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल, डीन, प्रोफेसर डॉ0 शशांक अवस्थी , ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीइओ के स्टाफ ऑॅिफसर वी वी नवानी , कथा वाचिका गुरूमाता मंजू भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे महिला संयोजिका एवं प्रान्तीय समारोह कार्यक्रम व्यवस्थापिका श्रीमती सविता शर्मा, प्रान्तीय कार्यक्रम चेयरमैन विनय मित्तल, संयोजक शैलेन्द्रचन्द्र वार्ष्णेय, अनिल कपूर,शाखा अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, प्रान्तीय संयोजक एवं सदस्यता विस्तार विकल गुप्ता एवं निवर्तमान प्रान्तीय अध्यक्षा के अलावा अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इसके अलावा परिषद में मुख्य भूमिका निभाते हुये ओमप्रकाश गुप्ता, गिरीश चन्द्र गुप्ता, गौरव बंसल, श्रीमती सावित्री गुप्ता, श्रीमती प्रिंसेस श्वेता, श्रीमती गुंजन मित्तल, श्रीमती पूनम गुप्ता, श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्रीमती उर्वशी सिंघल, श्रीमती पारुल बंसल, डॉ0 साधना आदि मौजूद रहे।