Noida News : भारत जोड़ो यात्रा के लिए किया जनसंपर्क
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:57 PM
Noida News : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सेक्टर-8,9,10 में लोगों से कांग्रेसियों ने जनसंपर्क कर 3 जनवरी को यात्रा में शामिल होने की अपील की। भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी में प्रवेश कर रही है।
Noida News
पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश की ऐतिहासिक यात्रा है जिसमें हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक गरीब मजदूर शोषित वंचित शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी से जूझ रही आम जनता की आवाज को उठाने के लिए 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। जो 10 राज्यों से होकर देशभर में लाखों लोग भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।
इस मौके पर जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग जावेद खान, दिनेश अवाना, राकेश भारती, वीरेंद्र मुखिया, राज कुमार भारती, नरेंद्र भाटी, परमवीर लोहिया, परवेज, राम गुप्ता, बबलू यादव, रमन कुमार, मोनू पंडित, राजेंद्र, सिराज, गुलाम रसूल, हरदीप,परवेज, रामलायकशर्मा व अन्य लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।