
Noida News नोएडा के रईसजादे बिल्कुल भी बाज नहीं आ रहे हैं। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सख्त हिदायत और भारी भरकम जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई का भी इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। रईसजादों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रेफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे रईसजादों पर 25 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। यह कार सेक्टर 10 के सी 57 के पते पद रजिस्टर्ड है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ युवक एक जीप पर सवार नजर आ रहे हैं। दो युवक जीप के बोनट पर बैठे हैं। यह सभी युवक हाथों में पिस्टल, बंदूक आदि हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। मामला थाना फेस 2 का बताया जा रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो...
https://twitter.com/ManchChetna/status/1651865662598574080?t=eGlFTzL1ZB3AuDVNhEa68Q&s=08 सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रेफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे रईसजादों पर 25 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। यह कार सेक्टर 10 के सी 57 के पते पद रजिस्टर्ड है।आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों को स्टंट का मैदान समझ कर रईसजादों द्वारा खुलेआम स्टंट किए जाते हैं। इससे वह न केवल अपनी बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। इस तरह के वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 1 जनवरी 2023 से अब तक सड़क पर अपना व दूसरों का जीवन संकट में डाल कर “स्टंट” करने वाले 64 लोगों के विरुद्ध कुल 11,67,500 का चालान कर कार्यवाही की गई।
आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले गौतमबुद्धनगर की यातायात पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने वालों के लिए हिदायत जारी थी। कहा था कि सड़क पर स्टंट करने वालों को न केवल जेल भेजा जाएगा, बल्कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण भी निरस्त किए जाएंगे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।