
Noida News : किसान नेता राजबीर मुखिया को भारतीय किसान यूनियन (भानू ) में नोएडा महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी भाकियू (भानू) के प्रवक्ता ने दी है । उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार करने के मक़सद से ग्रेटर नोएडा के रामपुर गाँव में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाकियू भानू की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर राजबीर मुखिया को नोएडा महानगर अध्याक्ष, अरुण शर्मा को मेरठ मण्डल का उपाध्यक्ष, अनिल बैसोया को महासचिव व नीरज भाटी को युवा मोर्चा गौतमबुद्ध नगर के ज़िलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई।
इस मौक़े पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह, अजबसिंह कसाना, बेगराज गुर्जर,चौधरी बीसी प्रधान बरौला, ठा. ओमबीर सिंह, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, सतबीर सिंह, रामेश्वर चौधरी, मास्टर महकार सिंह, राजकुमार नागर, राजीव नागर, अजीत अधाना, अजीत शर्मा, सुभाष भाटी, जयवीर नागर, सतीश कसाना इत्यादि मौजूद रहे।