भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री से मिले राजेंद्र पंडित, इन मुद्दों पर की चर्चा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:25 AM
Noida News : नोएडा के ब्राह्मण समाज समिति भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पंडित ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मिर्जापुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
Noida News
दिनेश शर्मा ने राजेंद्र पंडित से मुलाकत में की चुनावी चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राजेंद्र पंडित से इन विधानसभा सीटों पर ब्राह्मण समाज को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए एकजुट करने की अपील की। राजेंद्र पंडित ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा भाजपा के साथ है और भाजपा के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद और मिर्जापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश और देश में जो विकास कार्य कर रही है वह विकास कार्य आज तक नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी आपके निर्देश पर चुनाव में एकजुट हो चुके हैं। Noida News