Noida News : NEA के चुनाव के लिए राजकुमार पैनल ने किया नामांकन
Noida News
भारत
चेतना मंच
27 Oct 2023 07:11 PM
Noida News : (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (NEA) के चुनाव के लिए आज चौधरी राजकुमार पैनल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
Noida News
नोएडा के सेक्टर-19 स्थित वर्क सर्किल-2 के कार्यालय में चौधरी राजकुमार ने अध्यक्ष पद के लिए तथा जितेंद्र कुमार ने महासचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र शर्मा तथा वीरपाल एवं सचिव पद के लिए अमित कुमार एवं नीरज राणा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र ने भी नामांकन दाखिल किया। एनईए चुनाव के सहायक चुनाव अधिकारी विजय रावल ने सभी सातों पदाधिकारी का नामांकन दाखिल करवाया।
उधर, बिमला देवी तथा योगेश भाटी पैनल भी खबर लिखे जाने तक नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंच चुका था।
आपको बता दें कि 2 नवंबर को एनईए के चुनाव होने हैं तथा उसी दिन शाम को चुनाव परिणाम आ जाएगा। आज चुनाव का नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी तथा शनिवार को नामांकन वापसी करने की अंतिम तिथि तय की गई है। दोनों ही पैनलों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।