
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजकुमार और उनके पैनल ने दादरी नोएडा के पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर से उनके आवास ग्राम बरौला सेक्टर-49 पर शिष्टाचार भेंट की एवं उनसे एसोसिएशन चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस दौरान चौ. राजकुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, वीरपाल चौधरी, नीरज राणा अमित कुमार सुभाष चंद्र, राहुल कुमार, धर्मपाल भाटी, अमरजीत सिंह, जयचंद, श्रवण चौहान, उपेन्द्र, श्रीओम कसाना, सुरेंद्र कुमार, एस पलनी कुमार, नंदलाल, विश्वास गौतम, सुरेंद्र प्रताप, सच्चे सिंह, तरुण तिवारी सहित काफी कर्मचारी शामिल हुए।
उधर, बिमला देवी-योगेश भाटी पैनल ने रविवार को अपने समर्थन में ताकत झोंक दी। समूचे पैनल ने बरौला, सेक्टर-49, सेक्टर-71, 5, 10, बिशनपुरा आदि में जाकर अपने पक्ष में प्रचार किया तथा वोट मांगे। श्रीमती बिमला देवी-योगेश भाटी ने दावा किया है कि उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। एससी/ एसटी ब्राह्मïण, यादव ,ठाकुर, गुर्जर, वैश्य,मुस्लिम समाज सहित सभी समाजों का कहना है पहली बार अनुसूचित जाति समाज की बिमला देवी को अध्यक्ष बनने का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। जबकि राजकुमार पैनल में एक ही वन मैन आर्मी अध्यक्ष होता चला आ रहा है वहां किसी और को अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता।