Noida News : सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में राजपूतों ने किया शस्त्र पूजन
Rajputs performed weapon worship in Emperor Prithviraj Chauhan Bhawan
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:34 AM
Noida : नोएडा। विजयदशमी के मौके पर कुंवर वीर सिंह शोध संस्थान की ओर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन एवं शान्ति यज्ञ किया गया। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं भारत माता को पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद एमिटी ग्रुप के डायरेक्टर डा. आनंद चौहान ने नोएडा में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने की मांग की।
Noida News :
यूपी के पूर्व डीजीपी ठाकुर प्रकाश सिंह ने लोगों को राजपूतों के गौरवमर्यी इतिहास के बारे में जानकारी दी और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। डा. वीएस चौहान ने क्षत्रिय समाज को एकजुटता के साथ मिलकर भवन में एक राष्ट्रीय स्तर के पुस्तकालय की स्थापना करने का निर्णय लिया। ठा. मानसिंह चौहान एवं ठा. करतार सिंह चौहान ने नोएडा में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने का पुरजोर समर्थन किया।
Noida News :
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मदन चौहान, एसपीएस राघव, राकेश चौहान, केपी सिंह, आरएस राघव, अशोक चौहान, प्रेम सिंह चौहान, सुरेन्द्र प्रधान, ओमबीर राणा, मास्टर छैल सिंह, सुन्दर सिंह राणा, धर्मपाल चौहान, योगेन्द्र चौहान, रवि प्रधान, शरद चौहान आदि उपस्थित रहे।