Noida News : राकेश का सपा से निष्कासन रद्द, हुई घर वापसी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:16 PM
नोएडा । समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश यादव का सपा से निष्कासन रद्द हो गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आज उन्हें पुन: पार्टी की सदस्यता प्रदान की।
सब जानते हैं कि राकेश यादव नोएडा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। कुछ वर्षों पूर्व उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उनका निष्कासन रद्द करते हुए पुन: पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर राकेश यादव ने कहा कि यह उनकी विधिवत घर वापसी है।
अब वे रात दिन पार्टी की सेवा में संलग्न रहकर पार्टी को मजबूत करेंगे। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी।