Noida News : जरूरतमंद बच्चों व महिला पुलिसकर्मियों से बंधवाई राखी
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:44 AM
Noida News : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाई-बहन के अटूट रिश्ते के पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर मंगलवार को जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था के सदस्यों ने हमारा कर्तव्य संस्था द्वारा नि:शुल्क संचालित शिक्षा केंद्र में पहुंचकर बच्चों से व सेक्टर-39 स्थित महिला थाना पहुंचकर महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
Noida News In Hindi
Noida News : इस मौके पर संस्था के सदस्य अनमोल सहगल ने बताया कि हमारी पुलिसकर्मी बहनें अपने परिवारों को छोड़कर हमारी रक्षा के लिए सेवा में तैनात रहती हैं और रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाइयों तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसलिए हमारी संस्था के सदस्य प्रत्येक वर्ष महिला पुलिसकर्मियों व जरूरतमंद बच्चों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का वचन देते हुए उनकी इस कमी को पूरा करते हैं और हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाते हैं।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिपांशु शर्मा ने बताया कि हमें भी अपनी बहनों की सुरक्षा व सेवा के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपनी बहन-बेटियों का जितना सम्मान करते हैं, उतना ही सम्मान देश की प्रत्येक बहन-बेटी को देना चाहिए!
इस मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने भी सदस्यों को राखी बांधी। इस कार्यक्रम में अनमोल सहगल, दीपांशु शर्मा, दिनेश पांडेय, निशु मिश्रा, नरेश पंडित, तुषार गुप्ता, आर्यन शुक्ला, हैप्पी पंडित, गौरव मेहरा सहित कई अन्य मौजूद थे।
Rakshabandhan 2023 : गोरखपुर में पुलिस वालों की सुनी कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, कहा भैया रक्षा करनादेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।