
Noida News[/caption]
Noida News:
पहले ऐसे बहुत कम घर परिवार होते थे जहां से महिलाओं को ये प्रोत्साहन मिलता कि तुम भी कुछ कर सकती हो । अन्यथा महिला को तो आदत ही हो जाती थी, सुनने की अरे रहने भी दो तुम्हारे बस की नहीं है। पर समय, शिक्षा का स्तर तथा महंगाई तीनों के ही बदलने के कारण परिस्थितियां भी बदल रही हैं। महिला यदि बाहर जायेगी तो भगवान जाने क्या क्या कर पाएगी इसलिए महिलाएं यदि अपना विकास अपनी संस्कृति को साथ रखते हुए करे तो शायद शुरु शुरु की इन समस्याओं का सामना भी न हो। इसी लिए निधि बंसल द्वारा आयोजित यह उत्सव निज संस्कृति से जुड़े रहने का एक अनूठा उत्सव बना । कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों के द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप का भी आगाज हुआ। आज की सफल महिला उद्यमी लगभग हर आयु वर्ग की महिला के लिए उदाहरण थी वे सब को ही प्रेरित कर रही थी यदि अब नहीं तो कभी नहीं। मेरठ से आई महिला जो की घर में घूँघट में रही थी आज अपनी 50 देशों की यात्रा के विवरण सुना रही थी। युवा शिल्पी बहादुर ने अपना अनुभव बताया कि जब डॉक्टर निधि ने साड़ी पहन कर आने का विशेष आग्रह किया तो वे पहले अन्य कई प्रोग्रामों में साड़ी बांध कर गईं ताकि उस दिन कोई कठिनाई न हो। आज कह रही थीं मुझे इतनी तारीफ पहली बार मिली है कि मैं कितनी विशेष लग रही हूँ। इस महोत्सव में उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियों के साथ साड़ी में ही महिलाओं ने रैंप वॉक भी किया। उनकी आत्मनिर्भरता, तथा जीवन में जीता संघर्ष उनकी खूबसूरती को चार चाँद लगा रहा था। प्रथम तथा अन्य सम्मान पाने वाली महिलाओं को क्राउन पहना कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. निधि बंसल (फाउंडर "रंग साड़ी" ) , दिपाली जैन (बेटियां फाउंडेशन) एवं अदिति बंसल (फाउंडर, स्टूडियो वोवेन वॉल्स) के संयोजन में आयोजित किया गया था । उत्सव का आरंभ प्रीति शर्मा द्वारा गणेश वंदना से हुआ, संगीता दत्ता के भव्य मंच संचालन की सभी ने प्रशंसा की । आरसी बंसल ने उत्सव के आयोजन की पूरी बागडोर अपने हाथ में ली थी और मजबूती से उसे निभाया भी था । कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों के द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप का आगाज हुआ । इस कार्यक्रम में गिफ्टिंग पार्टनर्स ने अपने द्वारा बनाए गए उत्पाद सभी अतिथियों को भेंट किए। गिफ्टिंग पार्टनर के तौर पर ओजे ऑर्गेनिक्स सैन्फे, ओरिफ्लेम, हैल्थ बेकर्स, तामी, स्टूडियो वोवेन वॉल्स, स्पाइसी शुगर, रंगली रंगलियट,मानसून सैलून, वेंन्टेज आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया ।
Noida में कार्यक्रम के दौरान "महिला उद्यमिता एवं वित्तीय साक्षरता" विषय पर सारिका जैन, अन्जू जैन, डॉ संगीता तनेजा, कंचन मित्तल, संगीता वार्षणे आदि के द्वारा सारगर्भित परिचर्चा की गई। जिसमें महिला उद्यमियों के संघर्ष और सफलता की और उनके बढ़ते कीर्तिमानों की विशेष चर्चा शामिल थीं । कामयाब होना है तो ये चीजें छोड़ दो लोग क्या कहेंगे, मुझसे नहीं होगा। इस बात पर लगभग हर सफल महिला बल दे रही थीं। हम से हो गया तो आप से क्यूँ नहीं? कार्यक्रम के दौरान डॉ निधि बंसल ने “बेटियां फाउंडेशन” के नोएडा डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर का पदभार ग्रहण किया। साथ ही डॉ निधि बंसल को ओ.जे. आर्गेनिक्स का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया। इस अवसर पर शिल्पी बहादुर,मोनिका मल्होत्रा,तन्वी चावला,अम्बिका खेत्रपाल,विभा जैन सभी को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। लोक उत्थान क्लब के फाउंडर आर पी हंस ने सभी साड़ी वाकर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं नोएडा के इनर व्हील क्लब ने सभी वाकर्स को क्राउन पहना सम्मानित किया। समाजसेवी व पत्रकार मनीष गुप्ता ने जनसंपर्क का कार्य बखूबी निभाया।
Noida में इस विशिष्ट व अनूठे कार्यक्रम में देश की शिक्षा, सनातन, संस्कृति, सभ्यता, स्नेह, सम्मान एवं स्वाभिमान का अद्भुत समागम देखने को मिला । 'रंग साड़ी' डॉ निधि बंसल द्वारा संचालित एक ऐसा मिशन है जिसके तहत भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और बनाए रखने के लिए महिला उद्यमियों एवं घरेलू महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए प्रेरित किया जाता है। यूं निज संस्कृति से जुड़े रहने के साथ साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दे गया "रंग साड़ी महोत्सव”। जब डॉक्टर निधि ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा कि तो सब हैरानी से देख रही थी बस। यानि गुज़र जाते हैं, खूबसूरत लम्हें। यूं ही मुसाफिरों की तरह। पर यादें वहीं खडी रह जाती हैं। रूके रास्तों की तरह।