
Noida News : पैसा कमाने की भूख इंसान से कुछ भी करा सकती है। अब इस ताजा खबर को ही ले लीजिए मैनकाइंड फार्मा कंपनी की दवाई को भारतीय फिल्मों के सुपर स्टॉर रणवीर सिंह ''बेचेंगे''।
आपको बता दें कि मैनकाइंड फार्मा कंपनी तेजी से बढ़ती हुई एक फार्मा कंपनी है। इस कंपनी के अनेक ब्रांड भारत से लेकर विदेशों तक में पसंद किए जाते हैं। मैनकाइंड फार्मा का हैड क्वार्टर यूपी के नोएडा शहर से सटी दिल्ली की सीमा पर औखला औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित है। मैनकाइंड फार्मा ने हाल ही में ''हेल्थ ओके'' के नाम से एक नया प्रॉडक्ट लांच किया है। मैनकाइंड फार्मा के प्रबंधन का दावा है कि ''हेल्थ ओके'' से 24 घंटे ऊर्जा मिलती है।
मैनकाइंड फार्मा कंपनी ने भारतीय फिल्मों के सुपर स्टॉर रणवीर सिंह के सााि एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के तहत सुपर स्टॉर रणवीर सिंह मैनकाइंड के नए प्रॉडक्ट ''हेल्थ ओके'' की ब्रॉंडिंग का काम करेंगे। दूसरे शबदों में कहें तो रणवीर सिंह ''हेल्थ ओके'' के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं। इस आशय की घोषणा मैनकाइंड फार्मा के प्रबंधन व रणवीर सिंह की पीआर टीम ने संयुक्त रुप से की है।
इस विषय में जानकारी देते हुए मैनकाइंड फार्मा के वाइस प्रेसीडेंट जॉय चटर्जी ने बताया कि इस करार से कंपनी को अपार प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा नया प्रॉडक्ट ''हेल्थ ओके'' 24 घंटे ऊर्जा प्रदान करने वाला प्रॉडक्ट है। इस प्रॉडक्ट के प्रचार प्रसार के लिए हमें ऊर्जा से भरपूर स्टॉर की तलाश थी। रणवीर सिंह हमारी इस तलाश में पूरी तरह से फिट साबित हुए हैं। वे अपने बेजोड ऊर्जा के लिए पहचाने जाते हैं। मैनकाइंड फार्मा ने रणवीर सिंह के साथ ''हेल्थ ओके'' की पैकिंग की तस्वीर भी जारी की है। इसके साथ ही एक वीडियो भी जारी किया गया है।
मैनकाइंड फार्मा ने अपने प्रॉडक्ट ''हेल्थ ओके'' का धुंआधार प्रचार शुरू किया है। यह प्रचार सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट तक सब जगह नजर आ रहा है। इस अभियान में रणबीर सिंह के साथ ही साथ एवरग्रीन हीरो के रुप में विख्यात फिल्म स्टॉर अनिल कपूर को भी शामिल किया गया है। Noida News