
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया है कि वह जिंदगीभर याद करेगा। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद आरोपी युवक को लंगड़ा कर दिया। पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि गुरुववार को थाना फेस-1 क्षेत्रांर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। थाना फेस-1 पुलिस ने आरोपी युवक शहजाद पुत्र मकसूद निवासी गांव चिलहां, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा, बिहार वर्तमान पता सेक्टर-8, जेजे कॉलोनी, नियर जामा मस्जिद मदर डेयरी वाली गली, नोएडा के खिलाफ धारा 376ए,बी व 5एम/6 पोक्सो एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया।
इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया था। थाना फेस-1 पुलिस को गोपनीय सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई आरोपी सेक्टर-10 के पार्क में बने खंडहर में छुपकर बैठा है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया गया तो आरोपी शहजाद ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शहजाद पुत्र मकसूद दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए शहजाद केा अस्पताल भेजा गया है।