
Rat Murder, Noida News (चेतना मंच)। चूहे को बाइक से कुचलने के आरोपी को थाना फेस 3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गत दिनों अपनी बाइक से एक चूहे को कुचलकर बेदर्दी से मार दिया था।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि गत दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी बाइक के पहिए के नीचे चूहे को कुचलता हुआ दिख रहा था। यह वीडियो मामूरा गांव में खान बिरयानी विक्रेता की दुकान के सामने का था। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए मामूरा गांव में खान बिरयानी की दुकान पर धावा बोलकर एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की थी।
Rat Murder नोएडा हिन्दी न्यूज़: इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस एक युवक को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि चूहे को कुचलकर मारने की वीडियो की जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि खान बिरयानी विक्रेता जैनुल ने इस घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद जैनुल मौके से फरार हो गया था। चूहे को बेदर्दी से कुचल कर मारने की वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था पुलिस ने आरोपी को मामूरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
[video width="320" height="426" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/07/8OPbmgvWf1NMmW0S.mp4"][/video]