
Noida News अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के भोजन, चाय व नाश्ता आदि का बंदोस्त कराने के मकसद से आज अमरनाथ के लिए राशन से भरे दो ट्रक रवाना किये गये।
आपको बता दें कि हर हर महादेव सेवा मण्डल द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार बाबा अमरनाथ जी की गुफा पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का सफल आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं की सेवा की जाती है। इसी क्रम में इस एक महीने चलने वाले भंडारे के आयोजन के लिए दो ट्रक सामान को आज अमरनाथ के लिए हरि झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।
एसीपी सुजीत राय जी ने कहा कि जो भी लोग इस नेक कार्य में सहयोग कर रहे हैं वे लोग यहाँ पृथ्वी पर नहीं ऊपर भगवान के घर में अपने अच्छे कर्मों की रजिस्ट्री करवा रहे हैं । अतः सभी को इस नेक कार्य में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त सुजीत राय ने ट्रकों को हरी झण्डी दिखाकर व नारियल फोड़कर रवाना किया। ट्रक में रिफ़ाइंड, चीनी, दाल, बेसन, दूध, दोने पत्तल, चाय कप, गिलास, चम्मच, गद्दे, नमकीन, मसाले आदि तमाम समान यहाँ से रवाना किया गया। ट्रक यहाँ से मानसा पंजाब जाएँगे, फिर वहाँ से अन्य गाड़ियों के साथ अमरनाथ के लिए रवाना होंगे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण त्यागी ने तथा संचालन उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीके अग्रवाल, देवेंद्र हितकारी, नरेंद्र गुप्ता, अनिल साँवरिया, बीके शर्मा हनुमान, सत्य प्रकाश गुप्ता, दीप्ति शर्मा, शैलेंद्र तंवर, प्रदीप गुप्ता, महेश चौधरी, मनीष वासुदेव, नागेंद्र तंवर, सुरेश शर्मा, विपिन गर्ग, प्रतीक कंसल, देशबंधु शर्मा, जय प्रकाश राणा, ज्योति, रचना, अर्पित सिंह, राजीव गोयल, तरुण चित्कारा, सचिन गर्ग, लोकेश आदि लोग उपस्थित थे ।