
Noida News (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रवि कुमार एनजी को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) का निदेशक बनाया गया है।
एनएमआरसी (NMRC) की बोर्ड बैठक में चर्चा करते हुए चेयरमैन जयदीप ने रवि कुमार एनजी के नाम की घोषणा की। बैठक में एनएमआरसी की बैलेंस शीट का अनुमोदन करते हुए मंजूरी प्रदान की गई। सेक्टर-29 के गंगा शॉपिंग कंपलेक्स स्थित एनएमआरसी के कार्यालय में बोर्ड बैठक में पहली बार बतौर प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम शामिल हुए थे।
Read More - Noida News : गर्लफ्रेंड से नोंक-झोंक के बाद युवक ने होटल में कर दिया बड़ा कांडइस दौरान डॉ. लोकेश ने नोएडा मेट्रो का उपनाम रखने के लिए भी विचार किया। उन्होंने कहा कि आम सुझाव से नए उपनाम का शीघ्र चयन किया जाएगी। मालूम हो कि देश में बंगलुरु में ही मेट्रो का नया उपनाम रखा गया है। उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रयोग के तौर पर नोएडा में मेट्रो का नया उपनाम रखने की कवायद शुरू कर दी गई है। बोर्ड बैठक में चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक के अलावा कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। Noida News in hindi