Noida News : सपा लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव बने रविन्द्र यादव
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:27 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:27 AM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिवों के नामों की घोषणा कर दी है। नोएडा के होशियारपुर गांव निवासी रविंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रविन्द्र यादव पिछले 14 साल से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिवों के नामों की घोषणा की है। होशियारपुर गांव निवासी रविंद्र यादव की पार्टी के प्रति निष्ठा व कर्मठता को देखते हुए उन्हें सपा लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव अहम जिम्मेदारी दी गई है। श्री यादव पूर्व में तीन बार समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं।
Noida News :
नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव रवींद्र यादव ने अहम जिम्मेदारी मिलने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव तथा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से उन्हें जिम्मेदारी सौंप गई है उस पर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। दबे कुचले और शोषित लोगों की आवाज को उठाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। रविंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतकों समर्थकों व पार्टी के अन्य नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।