Noida News : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पूरे 5 महीने बाद नींद से जगा है। नोएडा के बैंकों में 5 महीने पहले मिले नकली नोटों के मामले में RBI ने नोएडा में पूरे 5 महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। RBI के एक वरिष्ठ अधिकारी की तहरीर पर नोएडा पुलिस कमिश्नरी के नोएडा फेस 2 थाने ने FIR दर्ज की है।
Noida News
नोएडा के दो बैंकों में मिले नकली नोट
उत्तर प्रदेश के नोएडा के बैंकों से अगर आप नगदी निकाल रहे हैं तो सावधान हो जाएं। नोएडा के दो बैंकों से जाली नोट मिलने का मामला सामने आया है। रिजर्व बैंक के प्रबंधक ने नोएडा शहर के दो बैंकों में नकली नोट मिलने की FIR दर्ज कराई है। थाना फेस-2 में भारतीय रिवर्ज बैंक कानपुर के प्रबंधक आईपीएस गहलौत ने दो बैंकों के मामले में FIR दर्ज कराई है। FIR में प्रबंधक आईपीएस गहलौत ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक में अन्य बैंकों से जमा कराई गई करेंसी में कई जाली नोट मिले हैं। नवंबर 2023 में नोएडा के भारतीय स्टेट बैंक को जाली नोट मिले हैं। नोएडा क्षेत्र में पडऩे वाले दो बैंकों से मिले जाली नोटों को लेकर एफआईआर दर्ज की जाए और इनका डाटा एनसीआरबी की साईट पर अपलोड किया जाए।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
थाना फेस-2 प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रिवर्ज बैंक कानपुर के प्रबंधक आईपीएस गहलौत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा-489, ए,बी,सी,डी व ई के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। नोएडा के भारतीय स्टेट बैंक की दो शाखाओं में नवंबर 2023 में नकली नोट मिले थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।