
Noida News : यदि आप नोएडा में निवास करते हैं और लड्डू गोपाल यानि भगवान श्रीकृष्ण के बर्थडे पर नोएडा शहर में घुमने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले जरा इस खबर पर एक नजर जरुर डालें। क्योंकि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नोएडा के कुछ सेक्टरों में यातायात को प्रतिबंधित किया गया है तो कुछ सेक्टरों में ट्रैफिक रुट बदले गए हैं।
नोएडा पुलिस कमिशनेट की यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 6 व 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विभिन्न मंदिरों में मनाया जायेगा, जिसमें सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन मंदिर एवं सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन कार्यक्रमों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मलित होने की सम्भावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
1. एनटीपीसी अण्डरपास चौराहा से गिझौड़ चौराहा की ओर तथा गिझौड़ चौक से एनटीपीसी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। जिन वाहनों को गिझौड़ चौराहा से अट्टा अण्डरपास की ओर आना है, वे वाहन गिझौड़ चौराहा से बांये मुड़कर होशियारपुर तिराहे से दाहिने मुडकर सिटी सेन्टर/गिझौड चौक से दाहिने मुडकर समरविला तिराहा होकर अपने गन्तव्य स्थान को जा सकते है तथा जिन वाहनों को कार्यक्रम स्थल की ओर (इस्कॉन मंदिर) आना है, वे वाहन एडोब बिल्डिंग के बराबर में बनी पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर पैदल मंदिर में प्रवेश करेंगे। वीवीआईपी पार्किंग में जाने वाले वाहन सेक्टर 33/34 तिराहा से प्रवेश कर शिल्प हॉट पार्किंग में अपने वाहन खडा कर पैदल जा सकेंगे।
2. जिन वाहनों को 31/25 चौराहा से गिझौड चौराहा होते हुए सेक्टर-60, 62, इन्दिरापुरम् गाजियाबाद की ओर जाना है, वे वाहन सैक्टर 31/25 चौराहा से स्पाईस मॉल चौराहा से एडॉब चौक, सेक्टर-22, 23, 54 तिराहा से गिझौड़ चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य स्थान को जा सकेंगे।
3.एलीवेटेड रोड के ऊपर यातायात निर्बाध रूप से चलता रहेगा। 6 व 7 सितंबर को इस्कॉन/एनटीपीसी लूप से यातायात का उतरना व चढना प्रतिबन्धित रहेगा।
6 व 7 सितंबर को गिझौड़ से इस्कॉन मन्दिर की ओर तथा सेक्टर 31/25 से गिझौड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
1. सेक्टर 19/27 डीएम चौक से रायरेजीडेन्सी के मध्य एवं डीएम चौक से टेलीफोन एक्सचेन्ज की ओर वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबन्धित किया जायेगा।
1. संदीप पेपर मिल चौक व गोलचक्कर चौक के मध्य वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबन्धित किया जायेगा।
गिझौड चौक से ईस्कॉन मन्दिर की ओर जाने वाला मार्ग दिनांक 6 से से 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी समाप्ति तक वाहनों के आवागमन के लिए बन्द रहेगा। अन्य स्थानों पर डायवर्जन 7 सितंबर की दोपहर 12 बजे से किया जायेगा।
कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे। यातायात सम्बन्धित जानकारी हेतु यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। Noida News