Noida News : लाइब्रेरी में रिकॉर्डिंग स्टूडियो का शुभारंभ
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:56 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:56 PM
Noida : नोएडा । सेक्टर-15 में नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में तैयार रिकॉर्डिंग स्टूडियो का आज विधिवत शुभारंभ किया गया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ योगेंद्र नारायण तथा नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से इसका आज विधिवत शुभारंभ किया मालूम हो कि सामाजिक संस्था नोएडा लोकमंच नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी का कई वर्षों से संचालन करती आ रही है
शुभारंभ के बाद लाइब्रेरी में पढऩे वाले छात्रों ने एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसे लोगों ने काफी सराहा इस मौके पर नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना आर्यन श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।