
Noida News (चेतना मंच)। शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो सेल्समैनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूल रहे थे।
आबकारी निरीक्षक गौरव चंद ने थाना फेस-1 में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्हें सेक्टर-7 स्थित देसी शराब के ठेके पर प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूलने की शिकायत मिली। शिकायत के आधार पर उन्होंने अपने हमराह को फर्जी ग्राहक बनाकर ठेके पर भेजा। ठेके पर तैनात सेल्समैंन ने उनसे पव्वे पर 5 रूपये अतिरिक्त ले लिए। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने अमित कुमार पुत्र रिशिपाल निवासी ग्राम रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, सर्किल-5 के आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूलने की शिकायत पर सूरजपुर की देसी शराब की दुकान पर छापा मारा यहां सेल्समैन शैलेंद्र कुमार निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूल रहा था। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।