Noida News नोएडा। दिवाली पर खुशियां मना रहे लोगों पर एक लाल कार मौत बनकर दौड़ी। बेकाबू रफ्तार में दौड़ रही इस लाल कार ने नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों को बुरी तरीके से रौंद दिया। हादसे में घायल एक बुजुर्ग व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।
https://twitter.com/i/status/1724005338754756830
सोसाइटी के बाहर टहलते समय कार ने रौंदा
एडीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-119 में स्थित एल्डिको आमंत्रण हाउसिंग सोसाइटी के बाहर कुछ लोग टहल रहे थे। दीपक नामक युवक ने बताया कि उसके मौसा विजय कुमार उम्र करीब 72 वर्ष और उनके दामाद सौरभ सिंह (40 वर्षीय) और पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची को अचानक एक तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने कुचल दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि विजय कुमार की हालत खतरे में है। जबकि सौरभ सिंह और बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। यह बच्ची विजय कुमार के पड़ोस में अपने परिवार के साथ रहती है।
घटना का एफआईआर दर्ज
एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भी बना ली गई है।
Noida News in hindi
नशे में धुत कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया, युवक को टक्कर मारी
इसी तरह की एक अन्य घटना में ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी के 7 एवेन्यू के बाहर नशे में धुत कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार सवारों ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार सवार आरोपी फरार हो गए।