
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में बच्चियों के लिए अपने ही हैवान साबित हो रहे हैं। नोएडा शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाले ऐसे दो मामले सामने आए हैं जिसमें हैवानियत दिखाने वाले दोनों अपने सगे रिश्तेदार हैं। एक मामले में सगे चाचा ने अपनी नाबालिक भतीजी के साथ बेड टच किया तो दूसरे मामले में फूफा ने अपनी शादीशुदा भतीजी के साथ छेड़छाड़ कर रिश्तो को शर्मसार करने का काम किया।
नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहने वाला नितिन अपनी 15 वर्षीय सगी भतीजी को अक्सर बेड टच करता था। शुरुआत में भतीजी रिश्तों की वजह से चुप रही। किशोरी की चुप्पी से नितिन का मनोबल बढ़ता गया और वह आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। चाचा नितिन की हरकतें बढ़ने पर किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद किशोरी के पिता ने अपने भाई के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और यहां अपने भाई के साथ रह रहा था।
Noida News : पूर्व मंत्री ने किया आयुष्मान योजना का शुभारंभ, लाभ भी गिनाए
रिश्तों को शर्मशार करने वाली दूसरी घटना छालेरा गांव में घटित हुई। छलेरा गांव में रहने वाले ओम प्रकाश की पत्नी की शादीशुदा भतीजी उनसे मिलने के लिए घर आई थी। घर के परिजन बाहर गए हुए थे और घर पर ओम प्रकाश अकेला था। ओमप्रकाश ने अपनी भतीजी को अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की। फूफा की इस घिनौनी हरकत से महिला दंग रह गई। महिला ने किसी तरह खुद को अपने फूफा के चंगुल से बचाया और नोएडा के थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी ओमप्रकाश मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। Noida News