
Noida News (चेतना मंच)। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा रांची, नोएडा कैंपस में रिसर्च स्कॉलर डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को भारत पेट्रोलियम द्वारा प्रायोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. एस.एल. गुप्ता, निदेशक बीआईटी नोएडा कैंपस ने बीआईटी के बारे में और रिसर्च स्कॉलर्स डे के उद्देश्य के बारे में बताया। बीआईटी नोएडा 1 और 2 जून 2023 को एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित कर रहा है।
मुख्य अतिथि डॉ. रवि कुमार वोल्लापल्ली, प्रमुख आर एंड डी, भारत पेट्रोलियम ने भारत पेट्रोलियम आर एंड डी केंद्र के विजन, मिशन और अनुसंधान के बारे में बताया। उन्होंने उद्योग-अकादमिक सहयोग में अपनी रुचि दिखाई और एक साथ काम करने के लिए उपलब्ध अवसर से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों और शोधार्थियों के लिए पेट्रोटेक फेलोशिप और अनुसंधान परियोजनाओं के लिए कई अन्य अवसरों और सहयोग के बारे में बताया।
मुख्य वक्ता और सम्मानित अतिथि डॉ. रमेश बंसल, प्रोफेसर, सरजाह विश्वविद्यालय, संयुक्त अरब अमीरात ने अपने लंबे शोध अनुभव को साझा किया और सभी शोधार्थियों को सीख दी कि कैसे वे अच्छा शोध कार्य कर सकते हैं और इसे उच्च गुणवत्ता वाले प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित कर सकते हैं। उन्होंने भारत पेट्रोलियम के अनुसंधान एवं विकास केंद्र और उनके कुशल नेतृत्व में चल रहे शोध कार्यों की भी सराहना की।
कार्यक्रम के अंतिम में डॉ. बी. बी. सागर, समन्वयक शोध एवं शोध छात्र दिवस ने सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नृपेंद्र सिंह, प्रोफेसर, क्लेरियन यूनिवर्सिटी, डॉ. रमेश सी. बंसल, प्रोफेसर, शारजाह यूनिवर्सिटी, डॉ. रत्नेश्वर गुप्ता, जेएनयू दिल्ली, डॉ. नीरज मिश्रा, बीआईटी मेसरा मेन कैंपस, डॉ. टी. चिरनाजीव, भारत पेट्रोलियम, डॉ. ललित कुमार, भारत पेट्रोलियम, और डॉ. मीनाक्षी शर्मा, बीआईटी नोएडा कैंपस, सत्र अध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे।