
Ritu Maheshwari Farewell, Noida News : नोएडा प्राधिकरण की पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी को नागरिकों ने ससम्मान विदाई दी। विभिन्न संगठनों ने आयोजित विदाई समारोह में रितु माहेश्वरी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। मालूम हो कि नोएडा प्राधिकरण में 4 वर्ष तक बतौर सीईओ सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाने के बाद उनका तबादला आगरा में मंडलायुक्त (कमिश्नर) के पद पर हो गया है।
पहला समारोह सेक्टर-51 स्थित फोनरवा कार्यालय में आयोजित किया गया। फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, महासचिव केके जैन, कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा समेत सभी पदाधिकारियों व आरडब्ल्यूए अध्यक्षों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सभी वक्ताओं ने श्रीमती रितु माहेश्वरी के चार वर्षों के कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
[caption id="attachment_103648" align="alignnone" width="701"]
Noida News[/caption]
Ritu Maheshwari Farewell: इसके पश्चात सेक्टर-19 बारातघर में डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ठा. एन.पी. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, मूलचंद अवाना, राजीव गर्ग, सुखदेव शर्मा, गिरिजा सिंह आदि ने सीईओ को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया तथा शहर के चहुमुंखी विकास के लिए उनकी सराहना की।
इसके अलावा सेक्टर-51 स्थित नोएडा लोकमंच में सीईओ के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।