Noida : नोएडा । सेक्टर-56 में एचसीएल फाउंडेशन व आरडब्ल्यू सेक्टर-56 के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सफाई व सीनियर कर्मचारियों को सम्मानित किया। कल हुए इस सम्मान समारोह का मंच संचालन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजीव पुरी ने किया। श्री पुरी ने कहा कि नोएडा को सफाई में नम्बर-1 बनाने में नोएडा के सफाई कर्मचारियों व एचसीएल फाउंडेशन का बड़ा हाथ है। इस अवसर पर सुपरवाइजर रितेश शर्मा व संजय शर्मा ने आरडब्ल्यूए सेक्टर-56 व एचसीएल फाउंडेशन का आभार जताया तथा एचसीएल फाउंडेशन को ई-रिक्शा देने के लिए धन्यवाद दिया।
इस दौरान आरडब्ल्यूए की सह सचिव चंद्रकला बहुगुणा, दिलबाग सिंह, अरविंद जैन, एस.पी. सिंह तथा एचसीएल फाउंडेशन से चंद्रमणि मिश्रा, रिया, सुमित, प्रियंका व प्रजेश आदि मौजूद रहे। फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा सेक्टर वासियों व कर्मचारियों को सफाई की शपथ भी दिलाई गई।