
Noida News: थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा है और उस पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित था।
डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी पुलिस बल के साथ डी पार्क के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूटी पर आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर स्कूटी सवार भाग निकला, पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में स्कूटी सवार को गोली लगी और वह गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम फिरोज पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी बिहार बताया। पकड़ा गया आरोपी हाल में झुंडपुरा गांव में किराए पर रह रहा है। उसके पास से तमंचा, कारतूस,एक बैग जिसमें सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे बरामद हुआ है।
घायल बदमाश फिरोज सेक्टर-49 से लूट के आरोप में वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित था। घायल बदमाश को अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है और पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने आभूषण कहां से लूटे थे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।