नोएडा में अलग-अलग जगह सड़क हादसा, टेंपो चालक ने शख्स को रौंदा
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:45 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में सड़क किनारे कार के पास खड़े एक शख्स को टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शख्स बूरी तरीके से घायल हो गए। इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र की बताई जा रही है।
कहां-कहा हुआ हादसा?
ऐसा ही मामला दादरी क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर से आया है। यहां स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कार में बैठे बच्चे व अन्य सवारियां घायल हो गई। सेक्टर-34 नीलगिरी अपार्टमेंट में रहने वाले संजय पांडे ने थाना सेक्टर-24 में टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
संजय पांडे के मुताबिक 1 जुलाई को वह अपने ससुर पूरण चंद जोशी के साथ कार से जा रहे थे। प्रकाश अस्पताल के सामने अंडरपास पर उनकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे लगा दी और पेट्रोल लेने चले गए। उनके ससुर पूरण चंद जोशी कार के पास खड़े हो गए। इस दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे टेंपो चालक ने पूरण चंद जोशी को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि संजय पांडे की शिकायत पर टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए टेंपो नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं थाना दादरी में अलीगढ़ निवासी कुणाल ने स्विफ्ट डिजायर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कुणाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बहन व उसके बच्चों को लेकर बलेनो कार से गाजियाबाद आ रहा था। सिकंदराबाद टोल टैक्स पारकर जैसे ही वह पेरीफेरल्स एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा वह उसकी बहन रेणु राघव, भांजी अवनी राघव, रिद्धिमा राघव को काफी चोटे आई। हादसे के बाद कार चालक सचिन कौशिक मौके से फरार हो गया। Noida News