Noida News : शराब के नशे में रोडरेज, गलती मानने के बजाय गाली गलौज और मारपीट
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 12:45 AM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। थाना बिसरख क्षेत्र के चार मूर्ति गोल चक्कर पर शराब के नशे में तेज गति में आ रहे कार चालक ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। कार चालक द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Noida News
स्टेलर जीवन सोसायटी निवासी मयंक राज सिंह ने पुलिस से की शिकायत में बताएं कि वह 19 सितंबर की रात्रि को वैशाली गाजियाबाद से अपने घर आ रहा था। उसके कार्य जैसे ही चार मूर्ति गोल चक्कर पर पहुंची तो अचानक तेज गति में आ रहे स्विफ्ट कर सवार ने उनके कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। वह जब शिकायत करने के लिए कार चालक के पास पहुंचे। नशे में धुत्त कार चालक ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कर चालक राकेश को समझने का प्रयास किया लेकिन वह झगड़ा पर उतारू रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से गिरफ्तार कर लिया गया है।