रोडेरज का मामला: कार सवारों ने बाइक सवार को चाकू से गोद डाला
जारचा कोतवाली एरिया के गुलावठी के पास हुई, जिस रोडरेज की घटना में जमकर बवाल हुआ
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:42 AM
Noida News नोएडा। सड़कों पर जा रहे वाहनों का किसी कारण से एकाएक टकरा जाना या गाडि़यों का सट जाना, खरोच लग जाना एक आम बात है, लेकिन अक्सर गाड़ी चालक यह नहीं समझने को तैयार नहीं होते कि जानबूझकर कोई ऐसा नहीं करता है। जैसे ही ऐसी घटना हो जाती है लोग एक दूसरे को मरने मारने को तैयार हो जाते हैं। इसी तरह की एक घटना जारचा कोतवाली एरिया के गुलावठी के पास हुई, जिस रोडरेज की घटना में जमकर बवाल हुआ। कार सवार तीन युवकों ने बाइक सवार को चाकू से गोद दिया। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं।
कार सवारों ने चाकू से किया हमला
जारचा कोतवाली पुलिस के मुताबिक, अशोक शर्मा मुठियानी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जब ये गुलावठी के पास पहुंचे। उसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। आरोप है कि उसी दौरान कार सवार युवकों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जारचा कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शादी समारोह से लौटते समय कार व बाइक को निकालने को लेकर हुए विवाद में पूर्व से परिचित लोगों द्वारा पीडि़त पर चाकू से हमला किया गया। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Noida News in hindi
सड़क हादसे में एक की मौत
थाना जारचा एरिया के रसूलपुर ठेके के पास नाले में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में चोटें आने से व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जिसका शव रसूलपुर ठेके के सामने नाले में मिला है। मृतक की पहचान आदेश पुत्र सिंटू निवासी कंदोला थाना हापुड़ के रूप में हुई हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।